• February 14, 2026

15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिवनाथ नदी महमरा तट पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, सहायक अभियंता राजेंद्र धबाले,करण यादव, बाज़ार अधिकारी अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,शेखर दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शिवनाथ नदी तट क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पसरा, ठेला, दुकान या अन्य सामान विक्रेताओं को मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानदारों को पुष्प वाटिका गेट के पास से निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगानी होंगी।
उन्होंने व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देशित किया कि पुष्प वाटिका के आसपास सड़क के एक किनारे पूजा सामग्री की दुकानें तथा दूसरी ओर खाद्य सामग्री की दुकानें लगाई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

महापौर एवं आयुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते पाया गया तो नगर निगम के अतिक्रमण विभाग एवं बाजार विभाग द्वारा तत्काल जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिक निगम द्वारा महाशिवरात्रि मेले को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सका।


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…