- February 15, 2026
अखिलेश्वर महादेव मंदिर में पार्षद मनीष यादव ने किया रुद्राभिषेक, महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई। अखिलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, प्रियंका नगर, रिसाली में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वार्ड 25 के पार्षद श्री मनीष यादव जी ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
पार्षद मनीष यादव ने कहा, “महाशिवरात्रि का पर्व हमें भगवान शिव की आराधना करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश देता है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे इस पावन पर्व पर भगवान शिव की पूजा कर उनके आशीर्वाद को प्राप्त करें।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया।




