• February 15, 2026

शिवनाथ तट पर गूंजा हर-हर महादेव, महापौर,सभापति व प्रभारी ने किया भव्य रुद्राभिषेक, बर्फ की सिल्ली से बना आकर्षक शिवलिंग

शिवनाथ तट पर गूंजा हर-हर महादेव, महापौर,सभापति व प्रभारी ने किया भव्य रुद्राभिषेक, बर्फ की सिल्ली से बना आकर्षक शिवलिंग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शिवनाथ नदी के तट पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा भव्य रुद्राभिषेक एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार एवं सतीश बाघमार , सभापति श्याम शर्मा तथा सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन के साथ भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया और शहर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

आयोजित कार्यक्रम में शहर महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा,सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर शिवनाथ नदी की आरती कर नगर एवं प्रदेश में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनाथ तट पर बर्फ की सिल्ली से आकर्षक शिवलिंग का विशेष निर्माण कराया गया, इसके अलावा मिट्टी से महाकाल बाबा की प्रतिकृति बनाकर रुद्राभिषेक किया गया जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं सांस्कृतिक प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने इस विशेष शिवलिंग का पूजन कर शहर के मंगल, विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने समस्त शहरवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन ईश्वर का आशीर्वाद है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज एवं शहर की उन्नति में योगदान देना चाहिए। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि प्रदेश एवं शहर में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने हेतु सदैव सकारात्मक कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु महापौर एवं सभापति ने नगर पालिक निगम परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, युवराज कुंजाम, गुलशन साहू, प्रतिभा सुरेश गुप्ता,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,विनोद मांझी, मोहित मरकाम, करण यादव,थान सिंह यादव,अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…