• February 16, 2026

दुर्ग में विकास को नई गति : चंडी मंदिर से उरला शिवनाथ एनिकट तक सड़क चौड़ीकरण- मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग में विकास को नई गति : चंडी मंदिर से उरला शिवनाथ एनिकट तक सड़क चौड़ीकरण- मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। चंडी मंदिर से उरला शिवनाथ एनिकट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु आज दुर्ग के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए बताया की क्षेत्र के संवार्गीण विकास के लिए निरंतर कार्य जारी है। भूमिपूजन के साथ क्षेत्र के नागरिकों से किये गए चुनावी वादे भी पूरे हो रहे है।
लगभग ₹452.47 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। उरला में आयोजित भूमिपूजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया की करीब 13 वर्षों से लंबित इस कार्य के प्रारंभ होने से नागरिकों में उत्साह का माहौल है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर लगातार दुर्ग के जनप्रतिनिधियों से संपर्क करते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ, वार्ड भ्रमण में नागरिकों ने जब सड़क की समस्या से उन्हें अवगत कराये तो मंत्री गजेन्द्र यादव ने तत्काल इस्टीमेट बनवाये और शासन से राशि स्वीकृति कराकर कार्य प्रारंभ कराये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की यह कार्य केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास की कड़ी को और अधिक मजबूत करने का प्रतीक है। उरला क्षेत्र में खेल मैदान, मांगलिक भवन, सीसी रोड निर्माण सहित सर्वांगीण विकास के कई कार्य निरंतर जारी हैं।
प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर वार्ड, हर मोहल्ले तक पहुंचे। सड़क, पानी, बिजली, खेल मैदान और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं लोगों के जीवन को बेहतर बनाती हैं। जनता से किये सभी वादों को पूर्ण करने प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है।
*सड़क बनने से होंगे ये लाभ* –
चंडी मंदिर से उरला होते हुए शिवनाथ एनिकट तक सड़क चौड़ीकरण होने से प्रतिदिन गांव से शहर आने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। यह प्रमुख मार्ग कई गांव को दुर्ग से जोड़ता है आवागमन का प्रमुख मार्ग भी है। जहां से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, , एमआईसी मेंबर श्रीमति लीना देवांगन, कांशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद श्रीमति रेशमा सोनकर सहित क्षेत्र के नागरिक एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…