• February 18, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के निज निवास पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। मैं उन्हें संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना के साथ श्री एम. आई. फिरोजी उपाध्यक्ष, शेख शकील अहमद उपाध्यक्ष, महेश कुमार जैन उपाध्यक्ष, सिंघारा सिंह सोढ़ी महामंत्री, विवेक कुमार जैन मंत्री, बबलू प्रसाद चौरे मंत्री, दिलराज सिंह राजपूत जी कोषाध्यक्ष, तुषेन्द्र कुमार मेशराम कार्यालय मंत्री, समीम रिज़वी सह कार्यालय मंत्री एवं अनीश अहमद ख़ान सोशल मीडिया प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Related News

किसानों ने बोरवेल कनेक्शन जुड़ने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया

किसानों ने बोरवेल कनेक्शन जुड़ने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज विगत दिनों विद्युत विभाग एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामों के किसानों के खेत में…
दुर्ग में दूसरा फोरलेन मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों संग किया भूमिपूजन

दुर्ग में दूसरा फोरलेन मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों संग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर के भीतर दूसरा फोरलेन बनाने दुर्ग के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र…
शासकीय महाविद्यालय उतई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

शासकीय महाविद्यालय उतई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     उतई स्थित शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं…