- February 18, 2026
PMAY के तैयार मकानों की लॉटरी निकली: दुर्ग में 8 हितग्राहियों को मिला आवास का सौभाग्य

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर पालिक निगम/प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में निर्मित आवास अब अंतिम चरण में पहुँचकर हितग्राहियों को सौंपे जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा AHP घटक के अंतर्गत बनकर तैयार हुए ये आधुनिक, आकर्षक और किफायती मकान नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहे हैं।
नगर निगम क्षेत्र में गणपति विहार, सरस्वती नगर और माँ कर्मा बोरसी तीन प्रमुख स्थलों पर आवासों का निर्माण किया गया है। इन स्थलों पर नागरिकों द्वारा लगातार बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार हितग्राहियों के बीच प्रतिमाह निष्पक्ष लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवास आवंटन किया जा रहा है।
आज की मुख्य लॉटरी प्रक्रिया
आज इन तीनों आवास स्थलों के लिए प्राप्त कुल 8 आवेदनों की लॉटरी निकाली गई।
लॉटरी प्रक्रिया में महापौर अलका बाघमार,एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार, शेखर चंद्रकार,ज्ञानू ताम्रकार,सुरूचि उमरे,रंजीता पाटिल,ललिता ठाकुर,लोकेश्वरी ठाकुर,खालिक रिजवी,रेशमा सोनकर एवं अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहें।
महापौर अलका बाघमार ने हितग्राहियों को आवास आवंटन पर्चियाँ प्रदान की गईं।लॉटरी के दौरान प्रत्येक हितग्राही को स्वयं अपनी पर्ची निकालने का अवसर दिया गया, जिससे उनकी आवास संख्या व स्थान का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित हुआ।यह व्यवस्था नगर निगम की निष्पक्ष व खुली प्रणाली को दर्शाती है।
कम कीमत में आकर्षक आवास,नागरिकों में उत्साह
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार हुए मकान आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ बेहद किफायती भी हैं।
शहर में ऐसे गुणवत्तापूर्ण आवास मिलने से नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लगातार बढ़ते आवेदन इस बात का प्रमाण हैं कि लोग इस योजना से अत्यंत लाभान्वित हो रहे हैं।
जल्द मिलेगा अधिपत्य पत्र
लॉटरी में जिन हितग्राहियों के नाम आए हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सम्पूर्ण राशि जमा करने पर आवंटन के उपरांत अधिपत्य पत्र (Possession Letter) प्रदान किया जाएगा। इसके बाद हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश कर सकेंगे।
अधिकारी और टीम की उपस्थिति लॉटरी कार्यक्रम में नगर निगम के सभी CLTC सदस्यों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई।




