- February 19, 2026
एनएसयूआई अध्यक्ष पर द्वेषपूर्ण अनुचित और गैर जमानती धारा लगाने के विरोध में एसपी को ज्ञापन सौंपे कांग्रेसी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज दुर्ग एस पी कार्यालय पहुंचकर एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष वरुण केवलतानी पर अनुचित और गैर जमानती धारा लगाकर अपराध दर्ज करने के विरोध में व अनुचित धारा को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों कांग्रेसी सहित दुर्ग एस पी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सत्तारूढ भाजपा नेताओं की गलत एवं अवैधानिक नीतियों पर आवाज उठाने वाले कांग्रेसजनों पर झूठा आपराधिक मामला पंजीबद्ध कराया जा रहा है। छात्र नेता वरूण केवलतानी द्वारा दुर्ग विधायक द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं कानून मंत्री के तौर पर दिये गये हास्यस्पद बयान- “रात्रि दस बजे से सुबह 7 बजे के दरम्यान हेलमेट पहनने से छूट है,” के संबंध में पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी और पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करने पर, पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पर आकोश जाहिर करते हुए, पुलिस प्रशासन को चूडी और साडी भेंट किया था। पुलिस ने वरूण केवलतानी एवं उनके साथियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा का झूठा आधार बनाकर, अपराध पंजीबद्ध कर दिया है जो अवैधानिक हैं।
मंत्री जी का बयान शोशल मीडिया माध्यम से वायरल हुआ है। छ.ग. सरकार के मंत्री व विधायक स्वयं कानून का उल्लंघन कर, गलत बयानी कर रहे हैं, क्या संविधान में उन्हे कानून का उल्लंघन करने की छूट दी है? क्या सरकार के कानून मंत्री गजेन्द्र यादव को बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही होगी? भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शहर अध्यक्ष वरूण केवलतानी द्वारा इस मामले में विरोध प्रदर्शन करना गलत था?
कॉग्रेस नेता वरूण केवलतानी के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली द्वारा गैर जमानती धारा सहित – 126 (2), 132, 221 एवं 3 (5) के तहत झूठा एवं मनगढंत आधार बनाकर अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। जिसका जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग विरोध करती है।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के साथ ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आर एन वर्मा, अलताफ अहमद, दीपक दुबे, राजेश यादव,अनूप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, प्रेमलता साहू, दीपक साहू ,देवश्री साहू, आनंद ताम्रकार, मनीष बघेल, गुरदीप भाटिया, ओमप्रकाश जोशी, रत्ना नारमदेव, गौरव उमरे, चिराग शर्मा , सुमित घोष,राजकुमार वर्मा, सन्नी साहू, , विकास सापेकर, रवि कोशिया, अशोक मेहरा , नादा रावत, दुष्यंत देवांगन, श्रद्धा सोनी , निकिता सिंह, शकुन ढीमर, बिंदु सिंह, मनोज सिंह p, प्रकाश जोशी, दीपक श्रीवास्तव, विमल यादव, अली अशगर, नंद किशोर शर्मा , शत्रुघ्न चक्रधारी, चंदन देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज, शिशिर कांत कसार, खुर्शीद अहमद , हेमंत तिवारी, जितेंद्र तिवारी , मोहित वाल्दे, बृजमोहन तिवारी, आँचल गुप्ता सौरभ ताम्रकार, नरेंद्र पटेल, फतेह सिंह भाटिया, पोषण साहू सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।




