• February 19, 2026

दुर्ग के 100 युवा जगन्नाथ मंदिर पुरी के दर्शन हेतु रवाना, नितेश साहू के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना की अनूठी पहल

दुर्ग के 100 युवा जगन्नाथ मंदिर पुरी के दर्शन हेतु रवाना, नितेश साहू के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना की अनूठी पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में दुर्ग से 100 युवाओं का उत्साही दल भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन हेतु पुरी धाम के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

आज के दौर में जहां अधिकांश युवा अवकाश के अवसर पर पर्यटन स्थलों जैसे गोवा की ओर आकर्षित होते हैं, ऐसे माहौल में धर्म और संस्कृति की ओर युवाओं को प्रेरित करना एक सराहनीय एवं सकारात्मक पहल मानी जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को भारतीय सनातन परंपरा, आस्था और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजा खोखर, बाबा भट्ट, कांतिलाल जैन, मनोज अग्रवाल एवं अमर भोई दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर युवाओं को शुभकामनाएं दीं तथा सफल यात्रा की कामना की।

नेतृत्वकर्ता नितेश साहू ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर सभी युवा प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना करेंगे।

रवानगी के अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…