- February 19, 2026
दुर्ग के विकास को नई रफ्तार: गजेंद्र यादव की बड़ी बैठक, 22 करोड़ से होंगे ऐतिहासिक कार्य

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग।
शहर के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को लेकर सर्किट हाउस दुर्ग में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर अलका बाघमार की मौजूदगी में आज नगर निगम के सभी पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर अधिकारियो को दो दिनों के अंदर सभी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है बैठक में सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित एमआईसी सदस्य पार्षदगण एवं प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर के 60 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में संबंधित पार्षदों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों का इस्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
बैठक में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना मद में 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस राशि से सभी 60 वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। विशेष रूप से प्रत्येक वार्ड में नाली निर्माण हेतु 10–10 लाख रुपये तक की मांग का प्रस्ताव तैयार करने और पार्षदों को मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि वार्ड स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
शहर के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया गया। तालाबों के आसपास आवश्यकतानुसार गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकें। साथ ही मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
पेयजल की सुचारू व्यवस्था के लिए पाइप लाइन विस्तार,नई पाइप लाइन बिछाने एवं अन्य आवश्यक मूलभूत कार्यों के संबंध में मंत्री ने पार्षदों एवं अधिकारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वार्डों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा की वर्तमान दुर्ग शहर में विकास तीव्र गति से हो रहा है जिसमें शहर के कई व्यस्तम सड़को चौड़ीकरण खेल मैदान,सर्व सुविधा युक्त मांगलिक भवन,महाराजा चौक से पुल गांव तक फोर लेन सड़क जैसे कई उल्लेखनीय कार्य होने लेंगे है जो आने वाले दिनों में शहर के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
🔹इस अवसर पर महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने राज्य शासन द्वारा अधिसंरचना मद से 16 करोड़ के स्वीकृति मिलने पर मंत्री गजेंद्र यादव जी को प्रस्तावित विकास कार्यों कि जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आवश्यकता अनुसार मूलभूत कार्यों को सूचीबद्ध किए है और अब मंत्री गजेंद्र यादव जी के पहल से अतिरिक्त रूप से मिलने वाले 6 करोड़ की राशि मिलाकर अधोसंरचना मद से 22 करोड़ से भी अधिक की राशि हो जाएगी इससे शहर में बेहतर ढंग से विकास हो सकता है इसके लिए मंत्री जी की धन्यवाद करती हु महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी इसके लिए मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखकर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे, नीलेश अग्रवाल,शशि साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, मनीष साहू, लीलाधर पाल सहित में पार्षदगण डॉ. देवनारायण तांडी गोविंद देवांगन, विजयंत पटेल,जितेंद्र ताम्रकार, खालिक रिजवी,आशीष चंद्राकर,अजीत वैद्य,श्रीमती ललिता ठाकुर,खिलावन मटियारा,सुरुचि उमरे,सावित्री दमाहे,रंजीता पाटील, मनोज सोनी,पायल पाटिल,श्रीमती मनीषा सोनी,श्रीमती ममता ओमप्रकाश सेन,जीतू महोबिया, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्र सेन, गुलाब वर्मा, सरिता चंद्राकर, दीपक साहू, मनीष कोठारी, संजय अग्रवाल, भास्कर कुंडले, लोकेश्वरी ठाकुर, गंडास बंजारे, साजन जोसेफ,गुलशन साहू, श्रीमती सविता साहू, श्रीमती हिरौंदी चंदानिया, सरस निर्मलकर, श्रीमती रेशमा सोनकर,श्रीमती नीरा खिचरिया कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी,विनीता वर्मा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।




