• February 21, 2026

कार्यकर्ता सदैव और प्रखर व प्रवीण प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही होते हैं -गजेंद्र यादव

कार्यकर्ता सदैव और प्रखर व प्रवीण प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही होते हैं -गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यशाला के समापन के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे उनके साथ सह वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, कार्यक्रम की प्रदेश सहसंयोजीका एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, प्रदेश आई टी सेल सह संयोजक प्रमोद सिंह उपस्थित रहे आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग महापौर अलका बाघमार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान के सदस्य शिवेंद्र परिहार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सदस्य तेखन सिन्हा, कार्यक्रम सदस्य राजेंद्र पाध्ये उपस्थित रहे आयोजित कार्यशाला तीन सत्र में आयोजित की गई | प्रथम सत्र की शुरुआत वंदे मातरम के गीत एवं राजकीय गीत के वाचन के पश्चात प्रारंभ की गई एवं समापन राष्ट्रीय गीत वाचन के पश्चात किया गया|
आयोजित कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्नता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किए गए विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने पांच परिवर्तन पर अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत के ज्ञान विज्ञान अध्यात्म धर्म सनातन पर आधारित है सनातन के विचारधारा को लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण ,स्वदेशी भाव जागरण, नागरिक कर्तव्य ,कुटुंब प्रबोधन है प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़ संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए यह प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भाजपा की उस सांगठनिक शक्ति को और अधिक धार देने का माध्यम है जो तकनीक और विचार के संगम से विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने का कार्य करेगी
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि नागरिक कर्तव्यों का पालन करना, जीवन में स्वदेशी वृत्त को धारण करना ,समाज में सामाजिक समरसता की व्यवहार में अभिव्यक्ति, परिवार में भारतीय जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा और पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन आचरण के पांच लक्षण है जिसे आप सभी को अपनाना है विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वप्न को हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है इसके लिए
आप सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो यह आप सभी से मेरा अनुरोध रहेगा |

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने इस अवसर पर जिज्ञासा संवाद विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता का दर्शन है, जो राष्ट्र को महज भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीता-जागता राष्ट्रपुरुष मानता है। उनका मानना था कि भारत की समृद्धि भारतीय संस्कृति, स्वदेशी मूल्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति (अंतिम व्यक्ति के उत्थान) में निहित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ऐसी नीतियां वकालत कीं, जो स्थानीय संसाधनों का उपयोग करें और भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत और समृद्ध बनाए।
हम सभी को सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए आगे बढ़ाना है जिसमें देश प्रथम होने से देश आगे बढ़ेगा देश आगे बढ़ेगा हम आगे बढ़ेंगे हमारा समाज आगे बढ़ेगा इस भाव के साथ हमें सदैव कार्य करना है भारतीय जनता पार्टी केवल एक चुनावी मशीन नहीं बल्कि एक विचारधारा आधारित संगठन है इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और सरकार की जनहित कारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है उन्हें कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महा अभियान में सम्मिलित होकर एक निपुण और एक परिपक्व कार्यकर्ता बनने का आह्वान किया |
प्रशिक्षण महाभियान की कार्यक्रम की प्रदेश सदस्य ,दुर्ग संभाग प्रभारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान 2026 की शुरुआत हो रही है भारतीय जनता पार्टी को पार्टी विद डिफरेंट कहा जाता है क्योंकि हम अन्य पार्टी की अपेक्षा हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित होते और दिखते हैं और राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करते हैं इसलिए हमें डिफरेंट कहा जाता है प्रशिक्षण का उद्देश्य वैचारिक प्रतिद्धबद्धता का निर्माण करना पार्टी के इतिहास जानकारी प्राप्त कर योग्य निपुण और सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना होता है हमारा व्यवहार जितना अच्छा होगा हमारे कार्य भी उतने अच्छे होंगे हम किसी भी कार्य को योजना बद्ध तरीके से अगर करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर होते हैं विषय के अच्छे जानकार बनते हैं |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग किया जाएगा
आयोजित कार्यशाला में आई टी सेल के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद सिंह ने नवाचार पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया
आयोजित कार्यशाला के प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने किया, तृतीय सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया |
आयोजित कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू ने किया आभार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सदस्य तेखन सिन्हा ने किया |
आयोजित कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा ,मनोज सोनी, राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव ,नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोक्मणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी,कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, साजन जोसेफ प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अरविंदर खुराना जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कमलेश चंद्राकर, महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,राहुल सोनकर ,वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन ,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, राजेश साहू ,चेतन साहू,पुरान देशमुख , डिलेश्वर साहू गब्बर,चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, अंजू यादव, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू , सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर मंडल स्तर पर निर्माण की गई टोली के सदस्य गण भी
उपस्थित रहे|


Related News

बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं

बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है,…
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी, 2026 को होटल बेबीलॉन…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ की पहचान, माटी के सपूत, गांव-गरीब, युवा, किसान और आदिवासियों की…