• February 22, 2026

दुर्ग से 100 युवाओं का भव्य आध्यात्मिक सफर: जगन्नाथ मंदिर में एक साथ किए भगवान के दर्शन

दुर्ग से 100 युवाओं का भव्य आध्यात्मिक सफर: जगन्नाथ मंदिर में एक साथ किए भगवान के दर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। आस्था, एकता और उत्साह का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब दुर्ग जिले के 100 युवा दुर्ग से पवित्र धाम पुरी पहुंचे और विश्वविख्यात जगन्नाथ मंदिर में एक साथ भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने किया। उनके मार्गदर्शन में युवाओं का यह दल पूर्ण अनुशासन और भक्ति भावना के साथ यात्रा पर निकला। मंदिर परिसर में सभी युवाओं ने एक साथ भगवान के जयकारे लगाए और नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।
यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। साथ ही युवाओं ने छत्तीसगढ़ माता का भी जयकारा लगाकर अपने प्रदेश के प्रति गर्व और समर्पण व्यक्त किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक और ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसने वहां उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।
नितेश साहू ने कहा कि इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं युवाओं में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि सभी युवाओं ने प्रदेश की खुशहाली, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और समाज में सद्भावना के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।
धार्मिक अनुष्ठानों और दर्शन के पश्चात युवाओं ने पुरी के प्रसिद्ध समुद्र तट पर पहुंचकर समुद्र का आनंद भी लिया। समुद्र किनारे सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि युवाओं में एकजुटता, नेतृत्व और सकारात्मक सोच का संदेश भी लेकर आई। दुर्ग लौटने पर सभी युवाओं ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।


Related News

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…
सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन…
अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु की तरह कार्य करें कार्यकर्ता – मनोज जैन

अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के प्रथम…