• February 22, 2026

देवबलोदा की घटना पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु युवा शक्ति संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

देवबलोदा की घटना पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु युवा शक्ति संगठन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग जिले देवबलौदा में दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर
युवा शक्ति समाजिक संगठन, दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गयी।
घटना से आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में कुछ विशेष समुदाय को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक गतिविधियाँ एवं बयानबाजी की गई, जिससे शहर प्रदेश के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को गंभीर रूप से क्षति पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल समाज में तनाव पैदा करती हैं, बल्कि संविधान एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। घटना की निष्पक्ष व समयबद्ध जाँच, दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई, तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर रोक लगाने की माँग की ।

युवा शक्ति संगठन का स्पष्ट मत है और प्रशासन से मांग है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जा *सकती, और ऐसे कृत्यों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में विवेक मिश्रा, संतोष तिवारी, आनंद ताम्रकार,मनीष सोनकर, शिवेश सोनी, विकास सापेकर, सैयद आसिफ, जितेंद्र सारथी, अशोक चंद्राकर , ऋषि साहू, सुधीर चंदेल, तारेंद्र टांडिया , चंदन मटियारा, संदीप साहू , राज पटेल सहित अन्य युवा गण उपस्थित रहे ।

 


Related News

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…
सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत् भाजयुमो द्वारा उतई में विशाल रक्तदान शिविर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन…
अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु की तरह कार्य करें कार्यकर्ता – मनोज जैन

अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के प्रथम…