• February 22, 2026

कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ – धीरज बाकलीवाल

कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ – धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पश्चिम ब्लॉक की प्रथम बैठक राजीव भवन दुर्ग में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने की बैठक में नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार को उनकी नियुक्ति पर सभी नेताओ ने बधाई दी ।

अध्यक्ष कर रहे हैं धीरज बाकलीवाल ने कहा कि संगठन में हमारे ब्लॉक स्तर के वार्ड स्तर के बूथ स्तर के जो कार्यकर्ता है वो पार्टी के आधार स्तंभ है । इस विधानसभा चुनाव में भी सभी सर्वे सब में कांग्रेस की जीत बताया था । ।लेकिन भाजपा के दुष्प्रचार और जनता से झूठे वायदे कर चुनाव जीत तो लिया लेकिन आज तक अपनी घोषणाओं और वादों को भाजपा पूरा नहीं कर पाई ।
प्रदेश के भाजपा शासन से किसान, युवा, महिला, व्यापारी हर वर्ग निराश है । भाजपा के वायदा खिलाफी और जनविरोधी कार्यों को वार्ड और बूथ स्तर में आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता को करना है ।
प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कांग्रेस संगठन सीजन के तहत पुराने और युवा कार्यकर्ताओं को महत्व देते हुए संगठन में पद दिया । दुर्ग शहर में धीरज बकरीवाल के रूप में युवा जिला अध्यक्ष देकर युवाओं में नए उत्साह की भावना को बढ़ाया है । आनंद कपूर ताम्रकार स्कूल जीवन से ही कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हुए और हर कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी उपस्थित का परिणाम है कि आज उन्हें ब्लॉकअध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है ।
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद पूर्व सभापति राजेश यादव प्रदेश सचिव अयूब खान वरिष्ठ नेता अब्दुल गनी प्रवक्ता नासिर खोखर, ब्रिज लाल पटेल ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन सैयद अनीश रज़ा ने किया ।

बैठक में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय धीरज बाकलीवाल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अयूब खान , पूर्व सभापति राजेश यादव , छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू , पूर्व पार्षद अब्दुल गनी , पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सुश्री जमुना साहू , मध्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , पूर्व पार्षद बृजलाल पटेल , फतेह सिंह भाटिया , पोषण साहू , उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती देवश्री साहू , दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया , पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार , मंडल अध्यक्ष विजयंत पटेल , नंदकिशोर शर्मा , शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नासिर खोखर , विधि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख , शिशिरकांत कसार, सुनीत घोष, श्रीमती पिंकी ठाकुर, श्रीमती अंकित राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी सिंहा, श्रीमती धनवंती निषाद, बृजमोहन तिवारी, देव सिंहा, विजेंद्र भारद्वाज, गौरव सेन, हरीश सिन्हा ,चिराग शर्मा ,इसाक अली ,संतोष सोनी ,अनिल देवांगन ,अविनाश यादव, तिलक सिंह राजपूत बुलाकी ठाकुर ,मुकेश निर्मलकर, आसिफ अली भीमा चौहान, सुरेश जंघल, नईम खान, विनोद साहू विष्णु निषाद, मुकेश साहू, संघर्ष हिरवरकर, संजय बत्रा ,विनोद सेन, मोहित वालदे, रोहित ताम्रकार ,विनोद राणा खुर्शीद अहमद सुरेंद्र सिंह राजपूत ,रवि कोसरिया, अली असगर बैठक कार्यक्रम का संचालन सैयद अनीस रजा ने किया।


Related News

बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं

बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले चारों ब्लॉकों में सड़कों और चौराहों की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है,…
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत को चिह्नित करते हुए ई-स्मारिका का डिजिटल विमोचन किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की गौरवशाली विरासत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी, 2026 को होटल बेबीलॉन…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ की पहचान, माटी के सपूत, गांव-गरीब, युवा, किसान और आदिवासियों की…