- February 24, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन, देश की वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख को धूमिल करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस पार्टी – सुरेंद्र कौशिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार एवं दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा दुर्ग ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पटेल चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया इसके पूर्व दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रीकरण होकर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बघेल उपस्थित रहे |
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति देश से बड़ी है। कांग्रेस के किए गए अमर्यादित कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय गौरव से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखती है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को दुनिया में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दे रही है। देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर पक्षपातपूर्ण राजनीति को रखना बेहद खेदजनक है।
इस दौरान मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,सह संयोजक अविनाश राजपूत, भाजपा कार्यालय सह प्रभारी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत संवाद प्रमुख राजेश राजपूत मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता देवांगन ज्योति चंद्राकर युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव,भूपेंद्र साहू मौसमी ताम्रकार अंजू यादव कुंदन साहू ईश्वर देवांगन राम अग्रवाल निरंजन दुबे, चंपा साहू श्वेता बक्शी किरण मिश्रा इंदुबाला गोस्वामी सोनिया मिश्रा जूली सिंह सुनीता कुर्रे किरण यादव विद्या देवी राखी ठवकर श्वेता कनौजिया रीता पांडेय एस ममता राव संजू शर्मा श्वेता सिंह रोशनी साहू आशा देवांगन लक्ष्मी राजपूत ममता जैन अंजू तिवारी प्रीति राजपूत मोनिका ताम्रकार झरना वर्मा चंचल जैन गुंजा जैन सोनिया सोनी करुणा कुतरे श्वेता यादव उषा साहू मीनाक्षी महोबिया लेखिका आढतिय चंचल सेन कांता गुप्ता क्षमा तिवारी सरस्वती शर्मा सुमन वर्मा डॉक्टर भारती साहू सुषमा मसीह प्रमिला सोनी सरिता सिन्हा बानू साहू लालेश्वरी साहू पूर्णिमा साहू बिंदु भुवाल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही |




