• February 24, 2026

प्रदेश का बजट निराशाजनक, किसानों और बेरोजगार, युवाओं के लिए कुछ भी नहीं: चंद्राकर

प्रदेश का बजट निराशाजनक, किसानों और बेरोजगार, युवाओं के लिए कुछ भी नहीं: चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताया है। उनका कहना है कि बजट में आंकड़ों का सिर्फ खेल है। मध्यमवर्गीय परिवार को राहत देने की कोई पहल नहीं की गई है। बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, किसानों ,शासकीय कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।

श्री चंद्राकर का कहना है कि किसानों के लिए धान खरीदी और समर्थन मूल्य पर कुछ स्पष्ट नहीं है। खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की बजट में उपेक्षा की गई है। शिक्षकों एवं चिकित्सकों की कमी को पूरा करने कोई कदम उठाए नहीं गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस शराब बिक्री को लेकर यह लोग कांग्रेस पर हमलावर रहते थे अब शराबबंदी पर कोई बात नहीं की गई है। इसके विपरीत पूरा फोकस शराब को ज्यादा से ज्यादा बेचने पर है। यही कारण है की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी शराब दुकान खुली रही। अब होली पर भी शराब दुकान खोली जाने की बात की जा रही है। इसका तात्पर्य यह है कि राज्य की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है। कर्ज पर कर्ज लिए जा रहे हैं लेकिन यह पैसे कहां खर्च हो रहे हैं इसका कोई हिसाब किताब नहीं है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…