• February 24, 2026

बजट छत्तीसगढ़ के आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है- अल्का बाघमार

बजट छत्तीसगढ़ के आकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला है- अल्का बाघमार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर अल्का बाघमार ने बजट को गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित बताया और कहा कि साय सरकार के पहले वर्ष के बजट की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थी। जबकि पिछले वर्ष के बजट की ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरैटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ) की रणनीति अपनाते हुए इसे ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा में बजट के मूल आधार स्तंभों का संयोजन किया गया है।

श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि लोक निर्माण हेतु इस वर्ष 9451 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन योजना हेतु 3,000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान है, जिससे बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता इत्यादि में सुधार लाया जा सके।

बजट में पिछले 25 वर्षों में हुई 30 गुना बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताते हुए श्रीमती बाघमार ने कहा कि इससे स्कूलों में बच्चों की बढ़ती संख्या और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाएगी। सड़कों का जाल बिछाने और आधुनिक शहरी नियोजन की दिशा में सार्थक कार्य होंगे।

उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार माना।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…