• February 24, 2026

दुर्ग शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने दी नई टीम की बधाई

दुर्ग शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने दी नई टीम की बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के अनुमोदन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सहमति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित इस कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री, 12 सचिव, 10 कार्यकारिणी सदस्य, एक कोषाध्यक्ष, 4 प्रवक्ता एवं 2 सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित टीम में सभी वर्गों एवं समाज के प्रतिनिधियों को समुचित स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संतुलित रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

घोषित पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष के रूप में राजू भाटिया को दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर कौशल किशोर सिंह, दीपक साहू, अब्दुल गनी, अजय शर्मा, राजकुमार पाली एवं राजकुमार नारायणी नियुक्त किए गए हैं। महामंत्री के रूप में राय सिंह ढीकोला, प्रकाश जोशी, सुश्री जमुना साहू, अजय मिश्रा, विजय चंद्राकर, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, श्रीमती निकिता मिलिंद, संजय बत्रा, मुकेश साहू, गौरव उमरे एवं राहुल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर राकेश यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मनदीप सिंह भाटिया, मुकेश राठी, जगमोहन ढीमर, भूपेंद्र सेन, खुर्शीद अहमद, वेंकट राव शास्त्री, धनंजय साहू, दीपक जैन, अविनाश यादव एवं सुभाष पाल को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भोजराज यादव, श्रीमती शकुन ढीमर, ज्ञानू बागडे, देव सिन्हा, गिरधर शर्मा, श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, हमीद खोखर, संजय गर्ग, श्रीमती लता जंघेल एवं उमेश पटेल को स्थान दिया गया है। प्रवक्ता के रूप में सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ओमप्रकाश जोशी एवं नागेंद्र शर्मा नियुक्त किए गए हैं, जबकि कार्यालय प्रभारी के रूप में बिजेंद्र भारद्वाज एवं सुमित घोष को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी आगामी विधानसभा, लोकसभा एवं नगर निगम चुनावों को लक्ष्य बनाकर पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी शहर के हर जनमुद्दे पर प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…