• February 24, 2026

भाजपा सरकार का तीसरा बजट जन आकांक्षाओ से दूर और दिशाहीन – धीरज बाकलीवाल

भाजपा सरकार का तीसरा बजट जन आकांक्षाओ से दूर और दिशाहीन – धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने इसे जन आकांक्षाओं से दूर और दिशाहीन बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि बजट में बड़े-बड़े आंकड़े और आकर्षक शब्दों का प्रयोग किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देते। केवल योजनाओं के नाम गिनाने से विकास नहीं होता, बल्कि उसके लिए स्पष्ट नीति और बजटीय प्रतिबद्धता आवश्यक होती है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में रकबा और उत्पादन बढ़ने के बावजूद खरीदी में गिरावट आई है, जिससे किसानों में असंतोष है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कर्ज से राहत देने के लिए ठोस उपायों का अभाव है।
उन्होंने आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान निर्माण लागत को देखते हुए घोषित राशि में गुणवत्तापूर्ण मकान बनाना संभव नहीं है। आम नागरिक महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन बजट में राहत के स्पष्ट संकेत नहीं हैं।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, फिर भी जनता से किए गए बड़े वादों और गारंटियों का समुचित उल्लेख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुनियादी ढांचे के नाम पर ऐसे प्रावधान किए जा रहे हैं जिनका लाभ स्थानीय जनता से अधिक बाहरी हितों को होगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी।


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…