• February 26, 2026

सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुई महापौर बाघमार, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

सनशाइन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुई महापौर बाघमार, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सन शाईन हा. स्कूल का 30 वां वार्षिक उत्सव पूरे, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अलका बाघमार महापौर, दुर्ग (छ.ग.), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्याम शर्मा, सभापति, नगर निगम, दुर्ग, विशेष अतिथि श्री जे. मनोहरन, प्राचार्य, सेजेस, दीपका नगर, दुर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्देशित विभिन्न गतिविधियों का संगम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के ‌द्वारा से की गई। आमंत्रित अतिथियों के साथ शाला के डायरेक्टर सर श्री दर्शनलाल भागवानी, प्राचार्या महोदया श्रीमती नमता नागर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ‌द्वारा वन्देमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण उपलक्ष्य में वन्देमातरम गीत का सस्वर गायन प्रस्तुत किया गया ।

शाला के वि‌द्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, नाटक और गायन का संगम प्रस्तुत किया गया। विशेष अतिथि श्री जे. मनोहरन ‌द्वारा खेल एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्षेत्रों में राष्ट्रिय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन करने वाले वि‌द्यार्थियों अक्षत सिंह भुआल, भव्या सिंह, योगेश यादव, अक्षांश श्रीवास्तव, है. शिवा, लेका भूमिका एवं भारत स्काउट एवं गाइड के वि‌द्यार्थियों को स्वर्ण एवं कास्य पदक के साथ प्रमाण पात्र देकर सम्मानित किया।

मंच संचालन काजल मित्तल (उप प्राचार्या), रसना मुखर्जी एवं एस. पी. मेहता, शायमा बानो के साथ-साथ शाला के वि‌द्यार्थी त्रियांश, लक्षिका, गौरी, प्राची, रुचि, रिया, भाग्यश्री, काव्या, दिव्यांशी, हिमांशी, तोषी, सौम्या, हितांश, लकी, जान्हवी, पूर्वी, रश्मि, घनिष्टा द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ यह यादगार कार्यक्रम संपन्न हुआ


Related News

महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण का असर

महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे की…
बजट सर्वस्पर्शी, अमृत काल के विजन को दोगुना करने वाला, विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तय करेगा, भाजपा के संकल्प को चरितार्थ करेगा

बजट सर्वस्पर्शी, अमृत काल के विजन को दोगुना करने वाला, विकसित छत्तीसगढ़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के भाजपा,मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, 150 मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान, 150…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा और ग्रामोद्योग को विकास की…