• February 27, 2026

पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें मेहनत – राकेश ठाकुर

पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें मेहनत – राकेश ठाकुर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम बैठक जिला कांग्रेस भवन, दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के परिचय सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से औपचारिक परिचय कराया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र के साथ परिचय पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी भाषण देकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करें तथा पेज प्रभारी, ग्राम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष सहित संपूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार कर उसकी सूची तत्काल जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला अंतर्गत चारों विधानसभा सीटें – पाटन, अहिवारा, दुर्ग (ग्रामीण) एवं साजा – को वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने हेतु अभी से योजनाबद्ध तरीके से मेहनत प्रारंभ करनी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, देवेंद्र देशमुख, कमलेश साहू, शिवकुमार वर्मा को भी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रदान किया गया ।
इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, जयप्रकाश चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, तरूण बिजौर, प्रमोद राजपूत, रोहित कुर्रे, शमशीर कुर्रेशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, रिवेन्द यादव, टिकेशरी देशमुख, राजीव गुप्ता, पुरूषोत्तम तिवारी,जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, नागमणि साहू, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कुष्णा देवांगन,योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रज्जाक खान, रविप्रकाश ताम्रकार, रामचंद्र वंशी, दुर्गा गजभिये, पालेशवर ठाकुर, राजाराम गहिरवार, डूलेशवर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू,नेहरू यादव, ओमनारायण वर्मा, सुमित नारंग नरायण निषाद, लोचन यादव, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव,अभिशेक जांगडे, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकून्द पार्कर, पिलेशवर साहू, राजेश मानिकपुरी, बहादुर नेताम, राजेश साहू, हिम्मत लाल ढिमर, जागृति साहू, कल्याण साहू, सुरेन्द्र गायकवाड़, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसले, अगनूपाल, श्यमा चरण मनहर, गजू साहू, बंटी वैष्णव, जनार्दन सेन, उमेश बंजारे, कैलाश नाहटा, जगदीश मार्कण्डेय, धरम बर्रे, प्रेमलाल, सपन साहू, विरेन्द्र साहू, पवन कुमार, हितेन्द जितू पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


Related News

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…
ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर – धीरज बाकलीवाल

ध्वनि प्रतिबंध के नाम पर मनमानी, निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद डीजे-लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध एवं…