• February 27, 2026

दुर्ग नगर निगम की एमआईसी बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

दुर्ग नगर निगम की एमआईसी बैठक में विकास कार्यों की झड़ी, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। एमआईसी बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक निर्णय नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ सभी एमआईसी सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बारी बारी महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई और कई प्रमुख विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में उपस्थित,

एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, मनीष साहू,शिव नायक, लीलाधर पाल, शशि साहू, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका संभव जैन,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू,अभियंता अधिकारी विनीता वर्मा,मो सलीम सिद्दीकी,प्रकाशचंद थावनी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,सुरेश केवलानी,पंकज साहू, रेवाराम मनु,दुर्गेश गुप्ता,शोएब अहमद,अभ्युदय मिश्रा,थानसिंग यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई हैं।दुर्ग में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के संशोधित बजट एवं 2026–27 के अनुमानित वार्षिक बजट पर विचार करते हुए शहर के भविष्य के विकास कार्यों के लिए दिशा तय की गई। निगम की प्राथमिकताओं में नागरिक सुविधाओं का विस्तार, बुनियादी ढाँचे का उन्नयन और पेयजल–नाली–सड़क जैसी जरूरतों पर विशेष ध्यान केंद्रित रहा।

जल प्रबंधन को नई मजबूती: 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के लिए बड़ा निर्णय
जलगृह विभाग ने 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में वर्टिकल टर्बाइन पंप की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा 24 एमएलडी इंटेकवेल में पंप लगाने के लिए 194.64 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया में 8 निविदाएँ प्राप्त हुईं, जिनमें परीक्षण के बाद मेसर्स पी.एन. इंटरप्राइजेस, बिलासपुर की 1.21 करोड़ की न्यूनतम दर को स्वीकार किया गया।

इन योजनाओं से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारू और मजबूत बनने की उम्मीद है।सड़क संधारण व नाली निर्माण कार्यों में तेजी, 62 कार्यों को मंजूरी लोककर्म विभाग द्वारा वार्ड 30 में पूर्व स्वीकृत सड़क कार्य के स्थल परिवर्तन को मंजूरी दी गई। अब तहसील कार्यालय से ज्योति ऑप्टिकल तक बी.टी. रोड संधारण कराया जाएगा।इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के 1 से 60 वार्डों में 62 नाली निर्माण कार्यों हेतु 738.54 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित हुआ है। ये कार्य शहर की जल निकासी और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाएँगे।

पार्क, मुक्तिधाम व तालाबों के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़े कदम राज्य प्रवर्तित योजना के तहत शहर के तीन प्रमुख मुक्तिधाम

वार्ड 01 शिवनाथ नदी मुक्तिधाम
वार्ड 11 हरना बांधा मुक्तिधाम
वार्ड 52 बोरसी मुक्तिधाम
के उन्नयन हेतु 50–50 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए।
इसी तरह वार्ड 07 लुचकी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 81.12 लाख रुपये तथा वार्ड 29 दादा-दादी नाना-नानी पार्क के विकास हेतु 96.35 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित हुआ। इन कार्यों से शहर में सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता व सुविधा दोनों बढ़ेंगी।

गर्मी से पहले पाइप लाइन विस्तार प्राथमिकता,महापौर
महापौर अलका बाघमार ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी आने से पहले छूटे क्षेत्रों में पाइप लाइन विस्तार तत्काल पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि 30 जून तक सभी पुराने नल कनेक्शन हटाकर नई पाइप लाइन से जोड़े जाएंगे, जिससे जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही गली–मोहल्लों में बेवजह बहते नालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देकर पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की बात कही।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत महाविद्यालय और आधुनिक सर्किट हाउस

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 24 मार्च को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 26.02.2026 पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस…
पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें मेहनत – राकेश ठाकुर

पदाधिकारी व कार्यकर्ता 2028 विधानसभा चुनाव के लिए जमीन स्तर पर करें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम…