• February 27, 2026

मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग। गत दिवस रिसाली प्रगति नगर स्थित परमेश्वरी भवन में देवांगन जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम देवांगन समाज के गौरव कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
साथ ही सामाजिक पत्रिका का विमोचन किया गया

इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने कहा, “देवांगन समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है। समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है। समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए। आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है।”उन्होंने कहा, “देवांगन समाज की संस्कृति और परंपरा बहुत ही समृद्ध है। हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना होगा और आगे बढ़ाना होगा। हमें अपने समाज के लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा।”

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है। छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है। इससे पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार समय तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ़ करने के साथ साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गईं थीं। विष्णुदेव सरकार द्वारा निचले स्तर तक योजनाओं के पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में देवांगन समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भी समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हमें अपने समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा और उन्हें शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने होंगे।

इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय अध्यक्ष रामानंद देवांगन तुलसी साहू , सचिव सोहन लाल देवांगन , कोषाध्यक्ष रेशम देवांगन डॉ. मनीष डॉ. सूर्य मंगल , राजेश देवांगन शंकर देवांगन भूषण देवांगन महिला अध्यक्ष कल्पना देवांगन महेन्द्र देवांगन जी, श्री चंद्रकुमार देवांगन राजेन्द्र लिमजे , पार्षद मनीष यादव , पार्षद धर्मेन्द्र भगत अजीत चौधरी सहित देवांगन समाज के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…