- March 1, 2026
दुर्ग में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता, फूंका पीएम का पुतला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग, 28 फरवरी । भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे देश के साथ-साथ दुर्ग में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) ने इस गिरफ्तारी को ‘अलोकतांत्रिक’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
पटेल चौक पर जमकर हुआ प्रदर्शन
जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष जयंत देशमुख के दिशा-निर्देश में शनिवार दोपहर 12 बजे भारी संख्या में कार्यकर्ता पटेल चौक पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला छीनने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी हुई।
लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार’
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री लोकतंत्र की हत्या करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और यह युवाओं की आवाज को दबाने का एक विफल प्रयास है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल और बिना शर्त रिहा किया जाए।
युवाओं ने दी चेतावनी
उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र की “दमनकारी नीतियों” से युवा कांग्रेस डरने वाली नहीं है। अगर हमारे नेता की रिहाई जल्द नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनिल देशमुख,अभिषेक वॉर्म,राकेश निषाद,ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख,
यशवंत देशमुख,ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख,पंकज सिंग,अजय वर्मा,लिकेश ,राजा देशमुख,लला देशमुख,लक्ष्य देशमुख,कयूम खान ,पुष्पकांत चंद्राकर,राहुल साहू,सूरज पारधी,श्याम पारधी ,संतोष चक्रधारी,अरुण चक्रधारी,गौरव देशमुख,पंकज निर्मलकार,खेवेंद्र साहू,ऋषि कापरे ,देवेंद्र साहू, थामस देव,नोमेश वर्मा,कुशाल वैष्णव,कृष तिवारी,जोनी राव, सुमज शर्मा, दानेश्वर देशमुख,हर्ष साहू,ईशु साहू,कैलाश,डेविड, अमन,प्रशांत एवं सैकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे।।




