• March 1, 2026

होली से पहले मुस्तैद हुई पुलिस, सड़क पर हुड़दंग, तीन सवारी, स्टंटबाजी एवं अशांति फैलाने व किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़े तो होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई

होली से पहले मुस्तैद हुई पुलिस, सड़क पर हुड़दंग, तीन सवारी, स्टंटबाजी एवं अशांति फैलाने व किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़े तो होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, नगर की परम्परा के अनुरूप होली त्यौहार शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं।

*इसी क्रम में* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, हेमंत साहू एवं थाना बेमेतरा व रक्षित केन्द्र के पुलिस बल द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, कंट्रोल रूम परिसर से प्रताप चौक, भारत माता चौक, बस स्टैण्ड, चौपाटी, पिकरी, पुराना बस स्टैण्ड, रेस्ट हाऊस चौक, बिजली आफिस, पांडे तालाब, तहसील चौक, पिर्यस चौक, सदर मार्केट, बजारपारा, दुर्गा मंदिर चौक होते हुये सिंघौरी सितला मंदिर तक फ्लैग मार्च व पेट्रोलिंग किया गया।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने* जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने- अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर वहाँ निरंतर पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान प्रभावी रूप से संचालित करें। दोपहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंटबाजी, मार्ग में हुड़दंग एवं नशे की स्थिति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के तत्वों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखें, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*बेमेतरा पुलिस ने होली से* पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी है होलीका दहन से पहले शहर की सुरक्षा व्यवस्था में बडी संख्या में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किये जायेगें। पेट्रोलिंग पार्टिया भी गश्त में लगी है।शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा जवानो के साथ वाहनों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…