• March 1, 2026

पटरीपार वार्ड 60 को मिली 25 लाख की बड़ी सौगात मुक्तिधाम से अलग बना,सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन

पटरीपार वार्ड 60 को मिली 25 लाख की बड़ी सौगात मुक्तिधाम से अलग बना,सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में वार्ड क्रमांक 60 को एक बड़ी सौगात मिली।

पटरीपार क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन तथा रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सुविधा के रूप में सामने आया है।

महापौर अलका बाघमार के कर-कमलों से हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम में अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में सामाजिक भवन का शुभारंभ कर उसे जनता को समर्पित किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप मुक्तिधाम से अलग सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर लोक कार्य प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, पार्षद विद्यावती सिंह, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, नीरा खिचरिया, सावित्री दमाहे, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, उपअभियंता पंकज साहू, मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहें।

25 लाख से निर्मित सामाजिक भवन बना नई सौगात
पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 में निर्मित सामाजिक भवन में बर्थडे पार्टी, तेरहवीं, पारिवारिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक आयोजन सुगमता से किए जा सकेंगे। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह भवन सभी वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

24.27 लाख से बदली मुक्तिधाम की सूरत,

रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से सर्व-सुविधायुक्त कक्ष, पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्री वॉल तथा लाइट, शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का उन्नयन कार्य कराया गया है। अब मुक्तिधाम परिसर पहले से अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त नजर आ रहा है।
इसका लाभ आस पास के वार्ड जैसे कि वार्ड 21,22,20,19 एवं 59 के वार्डवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

इन विकास कार्यों से रायपुर नाका एवं आसपास के वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बैठने एवं अन्य सुविधाओं के लिए अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Related News

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने अभियान शुरू

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग शहर के यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने…
लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

लक्ष्य से पीछे राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो पाने पर भाजयुमो ने किया पुतला दहन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्षी पार्टियों के विरोध स्वरूप पारित न हो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब -सुरेंद्र कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा…