- March 1, 2026
मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा भिलाई में देवांगन समाज मरोदा मंडल द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं क्षेत्रवासियो की खुशहाली की कामना की।साथ ही समाज के उत्कृष्ट बच्चों को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एवं ब्लड डोनेशन करने वाले रक्तवीरो का प्रमाण पत्र व हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया*
इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन कहा,देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता हैं छत्तीसगढ़ के निर्माण व समृद्धि में देवांगन समाज का महत्वपूर्व योगदान है, इससे पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार समय तत्कालीन मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ़ करने के साथ साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गईं थीं विष्णुदेव सरकार द्वारा निचले स्तर तक योजनाओं के पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।
आगे श्री चंद्राकर ने किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज से ही देश का विकास संभव है साथ ही समाज के विकास के लिए एकता बहुत ज़रूरी है समाज के बिना मनुष्य के जीवन का महत्व नहीं है समाज वही जिसमें सब समाहित हो जाए आज समाज के उत्थान के लिए परस्पर एक दूसरे का सहयोग व कुछ पुरानी रूढ़िवादी विचारों व परंपरा को त्याग करने की आवश्यकता है तभी समाज आगे की ओर अग्रेषित हो पाएंगा और समाज में एकता व भाईचारा बना रहेगा।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कल हमने किसान भाइयों के सम्मान किया। प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान किया गया है आपके खाते में राशि पहुंच गया है उन्होंने कहा कि इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई है
विधायक ललित चंद्राकर ने आगे कहा कि आज समाज के युवाओं अपने जीवन का महत्वपूर्व दान रक्तदान महादान किया ,इन रक्तवीरों ने समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। में सभी को प्रणाम करता हूं और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस अवसरपर- प्रदेश उपाध्यक्ष देवांगन समाज पोषण लाल देवांगन,रामानंद देवांगन, अनिल देवांगन, माताजी, श्रीराम देवांगन, रेशमलाल देवांगन, अध्यक्ष कुलेश्वर देवांगन, वार्ड पार्षद सरिता देवांगन, पार्षद सोनिया देवांगन, महिला अध्यक्ष सीमा देवांगन भारती देवांगन, सावित्री देवांगन, कुमकुम देवांगन, वंदना देवांगन, गंगा देवांगन, नीता देवांगन, अमृत देवांगन, आशीष देवांगन मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल व समस्त देवांगन समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे l




