• March 1, 2026

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात – भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात – भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने बताया छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में अंतर राशि एवं इनपुट सहायता के रूप में ₹10,000 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण, राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति का सशक्त प्रमाण है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल ₹3100 की दर से भुगतान सुनिश्चित कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नितेश साहू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। होली जैसे पावन पर्व से पूर्व किसानों के खातों में सीधे राशि अंतरण से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

नितेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना भाजपा की नीति और संकल्प दोनों है। यह राशि किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन अपनाने, खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की जाएंगी।

अंत में श्री नितेश साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों-बहनों को इस महत्वपूर्ण निर्णय की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव अन्नदाता के साथ खड़ी है और उनके सम्मान एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।


Related News

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा, महिलाओं को संगठन में जोड़कर संगठन और अधिक मजबूत बनाना है – सुरेंद्र कौशिक

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा, महिलाओं को संगठन में जोड़कर संगठन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…
मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मां परमेश्वरी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मरोदा भिलाई में देवांगन समाज मरोदा मंडल द्वारा आयोजित…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 16 डोमशेड का लोकार्पण

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 16 डोमशेड का लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग के वार्ड क्रमांक 16, कर्मचारी नगर में आज…