• March 1, 2026

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात – भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

किसान समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात – भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने बताया छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में अंतर राशि एवं इनपुट सहायता के रूप में ₹10,000 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण, राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति का सशक्त प्रमाण है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल ₹3100 की दर से भुगतान सुनिश्चित कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नितेश साहू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। होली जैसे पावन पर्व से पूर्व किसानों के खातों में सीधे राशि अंतरण से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। यह निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

नितेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना भाजपा की नीति और संकल्प दोनों है। यह राशि किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन अपनाने, खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की जाएंगी।

अंत में श्री नितेश साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों-बहनों को इस महत्वपूर्ण निर्णय की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव अन्नदाता के साथ खड़ी है और उनके सम्मान एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…