• March 3, 2026

दुर्ग नगर निगम की अनूठी पहल: अब खटालो,डेयरियों से गोबर नही बहेगा नालियों में एवं फूलों से तालाबो में नहीं फैलेगी गंदगी

दुर्ग नगर निगम की अनूठी पहल: अब खटालो,डेयरियों से गोबर नही बहेगा नालियों में एवं फूलों से तालाबो में नहीं फैलेगी गंदगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग। शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महापौर अलका बाघमार ने आज स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार व अधिकारी/कर्मचारीयो के साथ गोबर से नालियों एवं सड़को फूल एवं पूजन सामग्री संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस विशेष व्यवस्था के तहत शहर के समस्त खटालों/डेयरियों से गोबर और सभी धार्मिक स्थलों और मंदिरों से प्रतिदिन फूलों एवं पूजन सामग्री का पृथक संग्रहण किया जाएगा। अब तक मंदिरों से निकलने वाले फूल और पूजन सामग्री अक्सर नदियों एवं तालाबों में प्रवाहित कर दी जाती थी, जिससे जल स्रोतों में गंदगी फैलती थी और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहर के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर क्षेत्र के खटालो,डेयरियों से निकलने वाले गोबर अब नालियों में नही बहेगा इसके अलावा मंदिरों में पृथक संग्रहण की व्यवस्था से पूजन सामग्री को इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और इनका सम्मानजनक ढंग से प्रबंधन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा विशेष रूप से एक वाहन तैयार किया गया है, जो नियमित रूप से मंदिरों से फूल एवं पूजन सामग्री एकत्रित करेगा। इस पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि धार्मिक आस्था का भी सम्मान बना रहेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,लोक कर्म अधीक्षक शोएब अहमद,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शेखर दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम की यह पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…