• March 3, 2026

नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ 

नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह: भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम में सोमवार को होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर अलका बाघमार सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे।

इस मौके पर महापौर अलका बाघमार,संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन,
नेता-प्रति पक्ष संजय कोहले व जन प्रतिनिधियों एवं निगम के सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।आज भेदभाव को भुलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

महापौर अलका बाघमार,संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी फूलों से सराबोर दिखे।

भजनों में सभी ने जमकर नाचे।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है।उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

प्रभारी हर्षिका संभव जैन ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है।कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…