- March 5, 2026
पार्षद मनीष यादव ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रिसाली आशीष नगर वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है।
पार्षद यादव ने कहा कि होली का पर्व हमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाएं।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।




