- March 6, 2026
दुर्ग के अनुभव अग्रवाल का यूपीएससी में 188वां रैंक, आईपीएस बनना तय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। सिकोलाबस्ती दुर्ग निवासी अनुभव अग्रवाल का यूपीएससी में सलेक्शन हुआ है। उन्हें 188वीं रैंक प्राप्त हुई है। माना जा रहा है कि इस रैंक के आधार पर उनका आईपीएस बनना लगभग तय हो गया है। अगस्त महीने में रैंक के आधार पर यह तय हो पाएगा। उनके पिता दिव्य दर्शन बीएसपी में सेवारत रहें हैं। वे रिटायर हो चुके हैं। मां सीमा गृहिणी है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में बीटेक किया। इसके बाद से वे बेंगलुरू में एक कंपनी में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लगातार यूपीएसई की तैयारी की। उनका प्रयास आईएएस बनने के लिए रहा है। रैंकिंग के आधार पर कौन सी सेवा में जाने का मौका मिलेगा, यह अगस्त महीने में तय होगा। बता दें कि अनुभव एक साधारण से छत्तीसगढ़ी अग्रवाल परिवार से आते हैं। फिलहाल बेंगलुरू में नौकरी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है।




