• March 7, 2026

अरुण वोरा ने UPSC में सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा-युवाओं की सफलता से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी

अरुण वोरा ने UPSC में सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा-युवाओं की सफलता से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा–2025 के घोषित परिणामों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
वोरा ने विशेष रूप से दुर्ग निवासी अनुभव अग्रवाल द्वारा ऑल इंडिया रैंक 188 प्राप्त कर दुर्ग का नाम रोशन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे दुर्ग जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने रायपुर निवासी वैभवी अग्रवाल (35वाँ स्थान), मनेंद्रगढ़ निवासी दर्शना सिंह (383वाँ स्थान), छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ DSP डायमंड सिंह ध्रुव (283वाँ स्थान), रायपुर निवासी रौनक अग्रवाल (772वाँ स्थान) तथा संजय डहरिया (946वाँ स्थान) को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।
अरुण वोरा ने कहा, “हमारे प्रदेश के युवाओं ने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यह केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना युवाओं की प्रतिबद्धता और संकल्प शक्ति को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वोरा ने इस अवसर पर उन अभ्यर्थियों को भी संदेश दिया जो इस बार सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा, “असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।
अंत में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…