• October 3, 2024

महापौर ने लुचकी तालाब शिव मंदिर के प्रांगण में पार्षद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

महापौर ने लुचकी तालाब शिव मंदिर के प्रांगण में पार्षद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।नगर पालिक निगम शारदीय नवरात्र के पावन अवसर माता के मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश जलवाया जाता है।लोग अपनी मनोकामनाओं को लेकर माता के दरबार में ज्योति कलश जलवाकर 9 दिन आराधना करते हैं।ताकि माता उनकी मनोकमनाओं को पूरा करें। इसी कड़ी में इस शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान शिव के दर्शन किए।शिव मंदिर में विराजे माँ दुर्गा माता की विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना की व पुष्प,माला अर्पित किए। इस दौरान वे मंदिर के पुजारियों के साथ उपस्थित रहे और ज्योत जवारा को प्रणाम किया।

*- सामुदायिक भवन का लोकार्पण:*

महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 07 लुचकी तालाब स्थित में शरदायी नवरात्र के पावन अवसर पर पार्षद निधि निर्माण कार्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। सभापति राजेश यादव,पूर्व महापौर आर एन वर्मा एमआईसी सदस्य संजय कोहले,दीपक साहू,मनदीप सिंह भाटिया,फतेह सिंह भाटिया,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज एवं ज्ञानदास बंजारे, नरेश साहू, आर एन पंसारी, छोटू धडसेना, तरुण साहू, बंटी भैया, लखन ताम्रकार वार्डवासियों,मंदिर के पुजारियों के साथ महापौर श्री बाकलीवाल एवं वार्ड पार्षद मनदीप सिंह भाटिया ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया।इसके लिए वार्डवासियों,पुजारी और मंदिर समिति के सम्मानित पदाधिकारियों ने महापौर का दिल से आभार जताया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…