• March 8, 2026

महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

महिला दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मातृशक्ति का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र की महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किये। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने उपस्थित मातृशक्ति को शॉल भेंट कर उनका सम्मान कर और उनके प्रति आभार व्यक्त किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मातृशक्ति का समर्पण, परिश्रम और समाज निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान, सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
इसके पश्चात मंत्री गजेन्द्र यादव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्ग की नारी शक्तियों को सम्मानित किये। मंत्री यादव ने उन्हें आगे बढ़ने, समाज में सकारात्मक योगदान देने तथा बेटियों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने के लिए प्रेरित किये।


Related News

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…