• March 9, 2026

निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार

निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र में लंबे समय से बनी जल संकट की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से शिक्षक नगर स्थित तिलक स्कूल के पास लगभग 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से 15 लाख किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन कार्य का आज शहर की महापौर अलका बाघमार ने जल कार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन के साथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने निर्माण कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता नहीं मिलने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। कहा पानी की तराई बेहतर हो,

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने कॉलम में पर्याप्त पानी की तराई (क्यूरिंग) नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इंजीनियरों एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण किया जाए तथा कार्य में तेजी लाई जाए ताकि निर्धारित समय में टंकी का निर्माण पूरा हो सके।
ज्ञात हो कि बैगापारा वार्ड क्रमांक 6, लुचकीपारा वार्ड 7, तकियापारा वार्ड 8 तथा आसपास के मोतीपारा वार्ड 30 और सदर बाजार वार्ड 32 क्षेत्रों में लंबे समय से लो प्रेशर के कारण जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए ही शिक्षक नगर तिलक स्कूल के पास इस उच्च क्षमता की पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।

वर्तमान में निर्माणाधीन टंकी का बेसमेंट कार्य पूर्ण हो चुका है और लगभग 22 कॉलम को ऊंचाई देने का कार्य जारी है। कॉलम में पानी की तराई कम होने की शिकायत मिलने पर महापौर अलका बाघमार स्वयं मौके पर पहुंचीं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही टंकी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन को हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के पार्षद जितेंद्र महोबिया, खालिक रिजवी, जितेंद्र ताम्रकार, सावित्री दमाहे,सविता साहू, सब इंजीनियर विनोद मांझी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…