• March 11, 2026

नौकरी छोड़ शुरू किया आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस, आज अमेरिका और जर्मनी तक में है डिमांड, देखिए पूरी खबर

नौकरी छोड़ शुरू किया आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस, आज अमेरिका और जर्मनी तक में है डिमांड, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जगदलपुर।

बस्तर की बेटी इशिका जैन ने सोशल मीडिया के जरिए वो मुकाम हासिल किया है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। इस बेटी के देश दुनिया में 51 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अगर जुनून और मेहनत साथ हो तो छोटे शहर से भी बड़ी पहचान बनाई जा सकती है। बस्तर की बेटी इशिका जैन ने यह साबित कर दिखाया है। 19 साल की उम्र में कोविड के दौरान शुरू किया गया उनका छोटा सा आर्ट एंड क्राफ्ट काम आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है। इशिका अपने यूनिक और क्रिएटिव आइडियाज से शादी की पैकेजिंग, रिटर्न गिफ्ट और बर्थडे-एनिवर्सरी जैसे खास मौकों के लिए हैपर तैयार करती है, जिनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

इशिका की इस सफलता में उनकी मां शीतल जैन का भी बड़ा योगदान है। वे इस काम में बेटी का पूरा साथ देती है और पैकेजिंग से लेकर अन्य कामों में मदद करती है। मां-बेटी की यह जोड़ी आज मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुकी है। उन्होंने अपने हुनर को रोजगार से जोड़ा। लोगों तक पहुंचाया। उनके यूनिक डिजाइन और पैकेजिंग स्टाइल को लोगों ने काफी पसंद किया। आज उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 51 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। बस्तर में आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में इतनी बड़ी ऑनलाइन पहचान बनाने वाली वे पहली युवती मानी जा रही हैं। शादी पैकेजिंग, रिटर्न गिफ्ट और बर्थडे-एनिवर्सरी हैपर की बड़ी डिमांड है। कोविड में शुरू हुआ छोटा सा काम आज लाखों तक पहुंच गया है। इशिका ने अपने हुनर को पहचानते हुए आर्ट एंड क्राफ्ट का काम शुरू किया। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्होंने नौकरी का रास्ता चुना। इशिका ने वर्ष 2022 में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी भी जॉइन की थी, लेकिन उनका मन हमेशा अपने क्रिएटिव काम में ही लगा रहता था। आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़‌कर अपने जुनून को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया और फिर पूरी लगन के साथ इस दिशा में काम शुरू कर दिया। मेहनत ने धीरे-धीरे इसे एक सफल बिजनेस में बदल दिया। इशिका का काम अब केवल बस्तर या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। वे अब तक जर्मनी के म्यूनिख में 10 से अधिक और अमेरिका के न्यूयॉर्क में 8 से ज्यादा पार्सल भेज चुकी हैं। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी उनके बनाए हैंपर और पैकेजिंग की अच्छी डिमांड है। अब तक वे 8 हजार से अधिक ऑर्डर बस्तर से बाहर भेज चुकी हैं।


Related News

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समानता का संदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान…
ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो, होटलों, ढाबों, लॉज, घुमंतु, डेरा एवं मुसाफिर लोगो की गई चेकिंग 

ईट भठ्ठों में ठेकेदार, बाडी एवं फैक्ट्री और बाहर से आए मजदुरो,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…