• March 11, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के सरपंचों ने देखी विधान सभा सत्र की कार्यवाही

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के सरपंचों ने देखी विधान सभा सत्र की कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों के सरपंचों ने आज छत्तीसगढ़ विद्यानसभा की कार्यवाही देखा और मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर जी ने सरपंचों को विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और उनके साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। सरपंचों ने विधायक जी के साथ विधानसभा की कार्यवाही को देखा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, सरपंचों ने मुख्यमंत्री जी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने सरपंचों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और उनका समाधान कराना। हम सरपंचों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सैनिक भुवन लाल देशमुख, कोभागवत राम पटेल, हुपेन्द्र कुमार देशमुख, अनुसूईया साहू, नारायण साहू, प्रेमीन साहू, सुमरन लाल साहू, गायत्री साह, पुरुषोत्तम लाल साहू, चुम्मन लाल यादव, योगेश्वरी बाई, लक्ष्मी देवी साहू, किशोर कुमार साहू, लक्ष्मी यदु, महेश कुमार यादव, मीना यादव, गोपी चंद यादव, जीतेन्द्र गुप्ता, तुषार साहू, दुलारी देशलहरे, रामसिंह निषाद, कौशल प्रसाद निषाद, बसन्ती निषाद, गीता गजपाल, मोतिम निषाद, बालकिशन निषाद, संतोषी साहू, कुलेश्वर साहू, भुवन लाल देशमुख, पुष्पा बाघमारे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Related News

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता…
आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने निगम जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिसने…
भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने किए सिद्ध हनुमान के दर्शन

भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। ग्राम मोहलाई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान जी छातागढ़ बाबा देवस्थान में…