• March 11, 2026

केंद्र सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम है रसोई गैस की किल्लत- देवकुमार जंघेल

केंद्र सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम है रसोई गैस की किल्लत- देवकुमार जंघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत को मोदी सरकार के निकम्मेपन का दुष्परिणाम बताते हुए कहा है कि एक ओर तो सरकार पर्याप्त रसोई गैस होने का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी ओर घरेलू रसोई गैस के दाम में 60 रुपये तथा कमर्शियल रसोई गैस के मूल्य में 115 रुपये की वृद्धि कर पहले से ही महंगाई की मार से अधमरी आम जनता के लिए दूबर पर दो आषाढ़ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। उपर से कोढ़ में खाज यह कि बढ़े हुए दाम पर भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। शासन प्रशासन के संरक्षण में गैस एजेंसी वाले अमेरिका-ईरान जंग का हवाला देकर रसोई गैस का कृत्रिम संकट खड़ा कर रसोई गैस की खुले आम कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उज्जवला योजना की घोषणा की थी और विभिन्न त्यौहारों पर मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराने के सब्ज बाग दिखाए थे और आज पैसे देने पर भी गैस नहीं मिल रही है। नतीजतन फिर से महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी और कंडा जलाकर खाना बनाने पर बाध्य हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में तो “हर हर चूल्हा, घर घर चूल्हा” का नारा गूंजने लगा है। कांग्रेस जन मोदी सरकार की इस आपराधिक लापरवाही के खिलाफ संसद से सड़क तक की लड़ाई तब तक जारी रखेगी जब तक लोगों को राहत नहीं मिल जाती।


Related News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में नवीन…
बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों की दरों के आधार पर संशोधित दरें निर्धारित, औसतन 46.5 प्रतिशत वृद्धि

बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के लिए जमीन की नई गाइडलाइन…
नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास…