• March 11, 2026

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, जुर्माना वसूला

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, जुर्माना वसूला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा, शशिकांत सहित निगम की टीम द्वारा शराब भट्ठी आहता, बटालियन तथा कातुलबोर्ड क्षेत्र के आसपास चौक-चौराहों और ठेला दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास एवं झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाए जाने पर निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।
निगम अमले ने संबंधित दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी को जब्त किया गया।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…