• March 11, 2026

गीता पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

गीता पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम कोलिहापुरी में श्री यादव पंचायत चंदखुरी सर्किल द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन और गीता पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए।और भगवान श्री कृष्ण एवं श्रीमद्भागवत गीता का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया ,साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।
आज हम गीता पूजा एवं कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह कार्यक्रम हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को समझने और उनका पालन करने का अवसर प्रदान करता है।श्रीमद्भगवद्गीता हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाने का एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन के मूल्यों और कर्तव्यों के बारे में उपदेश दिया है।गीता हमें कर्म की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं गीता हमें निष्काम कर्म की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने कर्मों को बिना किसी अपेक्षा के करने के लिए प्रेरित करती है गीता हमें आत्म-साक्षरता की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने आप को समझने और अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित करती है।आइए हम गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें और अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएं।

श्री चंद्राकर ने आगे कहा यादव समाज स्वाभिमानी समाज है। समाज ने अपनी संस्कृति और विरासत को संभाल कर रखा है। उन्होंने समाज के सभी क्षेत्रों में यादव समाज को आगे बढ़कर कार्य करने प्रेरित किये।
साथ सामाजिक जानो से आग्रह करता हूं समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी हैं इस लिए समाज के बेटा बेटी को अच्छी शिक्षा व संस्कार प्रदान करे ।सभी को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यादव समाज अध्यक्ष श्री सुरेश यादव, उपाध्यक्ष श्री सुदामा यादव रामेश्वर यादव दशरथ यादव बरातू यादव भोजराम यादव डेमन यादव मनोहर लाल यादव संतु यादव धसिया राम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन एवं समाजजन उपस्थित रहे।


Related News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में नवीन…
बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों की दरों के आधार पर संशोधित दरें निर्धारित, औसतन 46.5 प्रतिशत वृद्धि

बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, पूर्व वर्षों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के लिए जमीन की नई गाइडलाइन…
नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

नलजल मित्र कार्यक्रम के तहत युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास…