• March 12, 2026

सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

सचमुच के प्रतापी थे प्रताप मध्यानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मानव जीवन में बहुत से ऐसे लोग है जो बड़े बड़े पदों में सेवा देकर अपनी पहचान बनाते है वहीं बहुत कम लोग ऐसे है जो बड़े सवैधानिक पदों तक भले ही नहीं पहुंच पाते लेकिन अपने व्यवहार और कार्यशैली से हजारो लाखों के दिलो में जगह बना लेते हैं ऐसे लोगों की यादे उनकी मृत्यु के उपरांत भी बरकरार रहती है। अंचल के समाज सेवी राजनीतिज्ञ स्व. प्रताप मध्यानी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। स्व. प्रताप मध्यानी अपने जीवन में सचमुच के प्रतापी थे।
13 मार्च को स्व. प्रताप मध्यानी की पुण्यतिथि है। राजनीति के क्षेत्र में लगातार पार्षद बनने का रिकार्ड निगम के इतिहास में दर्ज है। वे केवल राजनीति में ही नहीं हर क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में कभी भी गरीब लोगो को अपनी आर्थिक संपन्नता का अहसास नहीं कराया। सबके साथ सामान्य रूप से मिलते थे और उनकी हरसंभव मदद करते थे । मदद मांगने आए व्यक्ति को उनके पास से कभी किसी को भी खाली हाथ जाते नही देखा गया है। स्व. मध्यानी सहज सरल होने के साथ मिलन सार थे। चुनाव के मैदान में भी उनकी लोकप्रियता को महसूस किया गया है। पक्ष विपक्ष के नेता आज भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हैं। स्व. मध्यानी ने अपने पूरे जीवन में कभी किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया। शहर में मध्यानी परिवार की गिनती संस्कारिक परिवार के रूप में की जाती है। स्व. मध्यानी की पत्नी श्रीमती दीपा मध्यानी पुत्र सुनील मध्यानी में व्यवहार के सारे गुण विद्यमान है। जब भी स्व. प्रताप मध्यानी का नाम कभी चर्चा में आता है लोग सहजता से एक अच्छे इंसान के रूप में उनकी कार्य शैली की बाते बताते है। स्व. प्रताप मध्यानी ने एक बिजनेस पार्क की कल्पना की थी। उनके पुत्र सुनील मध्यानी उसे साकार रुप देने के लिए सक्रिय है। स्व. प्रताप मध्यानी का मानना था कि आर्थिक उन्नति के शिखर पर भले ही पहुँच जाए लेकिन आम लोगो के साथ व्यवहार में उसका अंतर नहीं दिखना चाहिए। स्व. मध्यानी के पुत्र सुनील मध्यानी भी अपने पिता के आदर्शो पर चलकर परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे है। स्व. प्रताप मध्यानी की पुण्यतिथि के अवसर पर ट्राईसिटी एक्सप्रेस लाईव परिवार श्रध्दांजलि अर्पित करता है। स्व. मध्यानी की स्मृति सभी वर्ग व समाज के साथ पत्रकारिता बिरादरी में भी विद्यमान है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…