• March 13, 2026

साई मंदिर समिति की 15 मार्च को साधारण सभा की बैठक

साई मंदिर समिति की 15 मार्च को साधारण सभा की बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (साई मंदिर) सिविल लाइन कसारीडीह की साधारण सभा की बैठक एंव होली मिलन समारोह 15 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे साई मंदिर परिसर में आयोजित की गई है। बैठक में सर्वप्रथम फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां मनाई जाएगी। इसके अलावा बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक साई महोत्सव सत्र 25-26 के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण, समिति के चार वर्षीय कार्यकाल वाले आगामी निर्वाचन के संबंध में चर्चा एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक प्रस्तावों एंव सुझावों पर चर्चा को एजेंडे के रुप में शामिल किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (साई मंदिर) सिविल लाइन कसारीडीह के सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।


Related News

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद की धनतेरस पर लोगों…
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…