- March 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने खेली फूलों की होली, महिलाओं को किया सम्मानित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग द्वारा शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए फूलों की होली खेली गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन भारती साहू ने किया।
कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत शाल भेट कर और मोती माला पहनाकर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री दिलीप साहू, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कुमुद बघेल, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य कनक दुबे,अंजू तिवारी, ममता देवांगन, समाजसेवी श्रीमती रजनी विजय बघेल, महापौर अलका बाघमार,चंद्रिका चंद्रकार,जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा,गायत्री वर्मा,श्रीमती जय श्री राजपूत जिला कार्यालय सब प्रभारी श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष कुमारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा तथा एडवोकेट उमाभारती साहू,मीडिया प्रभारी स्वेता बक्शी,सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी विधिक जानकारियां भी दी गईं।
🔹जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलने से समाज अधिक मजबूत और समृद्ध बनता है। आज महिलाएं राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमें महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
🔹जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का अवसर देती है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने फाग गीतों के साथ फूलों, अबीर और प्राकृतिक गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश भी दिया।
भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, विभिन्न महिला समूहों की सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने महिला एकता, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम का आभार महामंत्री ममता राव ने किया/




