• March 14, 2026

सत्तापक्ष को घेरने विपक्ष ने लगाए तीखे सवाल, स्वास्थ्य व बाजार विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप

सत्तापक्ष को घेरने विपक्ष ने लगाए तीखे सवाल, स्वास्थ्य व बाजार विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बजट बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने विपक्ष ने बाजार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलविभाग व पी.डब्लू.डी. विभाग की कार्यशैली को लेकर तीखे सवाल लगाए है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व बाजार विभाग में सुनियोजित तरीके से मिली भगत करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नियमानुसार निगम के अधिन सुलभ शौचालय को अलग-अलग महिला स्व. सहायता समूह को दिया जाना है लेकिन पूरे सुलभ शौचालय को केवल दो समूहों के हवाले कर दिया गया है। इससे अन्य महिला व स्व सहायता समूह की आत्मनिर्भरता पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। श्री कोहले ने कहा कि कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में मारुति एडव्हरटाईजर्स के होर्डिग्स का टेन्डर निरस्त कर दिया गया था। मारुति एडव्हरटाईजर्स की याचिका पर कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया है। इस व्यवस्था में एडव्हरटाईजर्स न ही होर्डिग्स हटा सकता है और न ही कोई विज्ञापन लगा सकता है लेकिन महापौर परिषद के कतिपय प्रभारियों व बाजार अधिकारी की मिलीभगत से एडव्हरटाईजर्स विज्ञापन लगाकर प्रतिमाह चार लाख रुपए कमा रहा है। यह राशि शासन के कोष में जमा नही कराई जा रही है। श्री कोहले ने आगे कहा कि कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में गया नगर में पानी टंकी के निर्माण का टेंडर हुआ था। इसका वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया था लेकिन जल विभाग द्वारा पानी टंकी के निर्माण की कोई पहल नही की जा रही है। श्री कोहले ने आगे कहा कि 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निगम के पूरे साठ वार्डो के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस के वार्ड में विकास के लिए राशि नही दी जा रही है। वार्ड क्रमांक-60 में कांग्रेस का पार्षद है लेकिन निगम महापौर अल्का बाघमार का इस वार्ड में निवास है इसलिए इस वार्ड के लिए ही राशि जारी की गई है।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…