• March 14, 2026

निगम के सभी कार्य होंगे पेपरलेस, आनलाईन सिस्टम होगा लागू संपत्तिकर का भुगतान किश्तो में कर सकेंगे रहवासी, भ्रष्टाचार पर लगेगा निगम

निगम के सभी कार्य होंगे पेपरलेस, आनलाईन सिस्टम होगा लागू संपत्तिकर का भुगतान किश्तो में कर सकेंगे रहवासी, भ्रष्टाचार पर लगेगा निगम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम की बजट बैठक 17 मार्च मंगलवार को प्रस्तावित है। बजट में इस बार कई ऐसे प्रावधान लाए जा रहे हैं जिसका सीधा लाभ शहर की जनता को मिलेगा। बजट में लागू किए जा रहे प्रावधान के अनुसार शहर की जनता को अब अपने कामकाज को निपटाने के लिए आवेदन लेकर भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। सारे कार्य अब आनलाईन सिस्टम के माध्यम से होंगे।
निगम महापौर अल्का बाघमार के कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। सभापति श्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पिछली बैठक में वित्त प्रभारी नरेन्द्र बंजारे की पहल से नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियो की शेष उपादान राशि के भुगतान का प्रस्ताव लाया गया था इन कर्मियों का भुगतान कई वर्षो से लंबित था। भुगतान नही हो पाने के कारण पीडि़त परिवार आर्थिक संकट से परेशान था। निगम महापौर अल्का बाघमार व वित्त प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने इस संवेदनशील मुद्दे का निराकरण करने का निर्णय प्राथमिकता से लिया। प्रस्ताव के बाद इसके अमलीकरण में भी तत्परता दिख्राई गई। निगम महापौर अल्का बाघमार वित्त प्रभारी नरेन्द्र बंजारे व निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने क्रमानुसार सभी कर्मियों व उनके परिवारो को उपादान राशि का भुगतान किया। निगम की परिषद की इस पहल को पूरे शहर में सराहा गया। इससे पहले किसी भी परिषद ने सेवानिवृत्त कर्मियों की बकाया राशि के भुगतान की पहल नही की। पिछली बैठक में यह प्रस्ताव सबसे अलग व हटकर लाया गया था। निगम की दूसरी बैठक मेंं भी कुछ ऐसे नये व अलग तरह के प्रस्ताव देखने को मिलेंगे। शहरी सरकार के वित्तमंत्री नरेन्द्र बंजारे इस बार भी कुछ नया करने के मूड में नजर आ रहे है। बजट में शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए जा रहे हैं। लेकिन नये प्रस्ताव के विषय में रोचक जानकारी मिली है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेक्स के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने अब विभिन्न करो का भुगतान निर्धारित समयावधि के अंदर किश्तो में किया जा सकेगा। इससे पहले टेक्स का भुगतान एक साथ लिया जाता था। अब टेक्स धारी इसका भुगतान अपनी सुविधाओं के अनुसार किश्त के रुप में आनलाईन कर सकेगे। निगम आन लाईन भुगतान के लिए सबका बार कोड जारी करेगा जिसमें उसके मकान के निर्माण की सारी जानकारी व भुगतान की राशि का विवरण रहेगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी कार्यो को आनलाईन किए जाने की योजना है। अब किसी को कागज लेकर चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। सारा काम पेपर लैस आन लाईन से होगा। इस व्यवस्था से निगम की कार्य प्रणाली में पारिदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार पर भी विराम लगेगा।


Related News

मोहभट्टा और कोदवा के कई ग्रामीणों को आवास और शौचालय योजना का नहीं मिला लाभ

मोहभट्टा और कोदवा के कई ग्रामीणों को आवास और शौचालय योजना का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा के ग्राम मोहभट्टा और कोदवा के ग्रामीणों से चर्चा कर आवास योजना…
जिला न्यायालय बेमेतरा में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में कुल 12975 प्रकरणों का सफलता पूर्वक हुआ निराकरण

जिला न्यायालय बेमेतरा में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला न्यायालय बेमेतरा में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन…
सत्तापक्ष को घेरने विपक्ष ने लगाए तीखे सवाल, स्वास्थ्य व बाजार विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप

सत्तापक्ष को घेरने विपक्ष ने लगाए तीखे सवाल, स्वास्थ्य व बाजार विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बजट बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने विपक्ष ने बाजार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलविभाग…