• March 15, 2026

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा व गनियारी में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया।
कर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का सम्मान किया गया ।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन आज किया गया हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। विधायक ललित चंद्राकर ने विश्वास जताया कि भक्त माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा परम आराध्य साध्वी भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई देश विदेश में आवासित करोड़ करोड़ सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षों से अंकित चली आ रही है इतिहास के पन्नों पर उनकी पावन गाथा तथा उनसे संबंधित लोकगीत की किवंदतिया और आख्यान इस बात के प्रमाण है की मां कर्मा बाई कोई काल्पनिक पात्र नहीं है माता कर्मा के द्वारा किए गए कार्य आज भी आम जनमानस को दिखाई पड़ता है आज उपस्थित साहू समाज के समस्त माता बहनों भाइयों और बुजुर्गों को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जन्म जयंती की पुनः बधाई देता हूं ।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष खिलेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष दशरथ साहू,जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन,जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू,सरपंच सरोज रिगरी पंच आशा साहू अमरौतीन देशलहरे,शखाराम साहू,भेखाराम साहू,परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुकालूराम साहू,धनीराम साहू लिखन साहू,अनंदराम साहू,रमेश साहू,तेखन साहू,गिरेश साहू,संतोष साहू,झड़ी साहू,अध्यक्ष संतोष साहू,सरपंच संतोसी साहू,उपाध्यक्ष कीर्तन साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती भूभारती साहू,अनिल साहू,केवल साहू,सीमा साहू,डोमार साहू,विनोद साहू,किशोर साहू,पीताम्बर साहू,रोहित साहू चैनसिंह साहू चम्पा साहू,ईश्वरी साहू
व समस्त नागरिक गण उपस्थित रहे l


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…