• March 15, 2026

ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी

ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं, कहा आराध्य माँ कर्मा के जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज 15 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

अपने बधाई संदेश में श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है।

माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।


Related News

मध्य ब्लॉक के कार्यकर्ता 17 को घेरेंगे विधानसभा, बैठक संपन्न

मध्य ब्लॉक के कार्यकर्ता 17 को घेरेंगे विधानसभा, बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवश्यक बैठक राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी…
पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल को जन्मदिन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली निगम वार्ड 25 के पार्षद श्री मनीष यादव ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र…
भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा व गनियारी में स्थानीय…