• March 16, 2026

कर्मा जयंती पर दुर्ग में भव्य शोभायात्राएं, अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

कर्मा जयंती पर दुर्ग में भव्य शोभायात्राएं, अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहर के अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्राओं में भाग लिया तथा माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

अरुण वोरा सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 नयापारा, दुर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने माता कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड 50 बोरसी भाठा में आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। वहीं पोटिया क्षेत्र सहित दुर्ग शहर के अन्य कई स्थानों पर पहुंचकर भी उन्होंने माता कर्मा जयंती के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर दुर्ग शहर और यहां की जनता की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान वोरा ने कहा—माता कर्मा त्याग, सेवा और भक्ति की महान प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। मैं माता कर्मा से प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सदैव दुर्ग शहर और यहां के सभी नागरिकों पर बना रहे तथा समाज में भाईचारा और समृद्धि का वातावरण कायम रहे।”

माता कर्मा जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। पूरे शहर में भक्तिभाव और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


Related News

2 मंडल और 12 वार्ड की कार्यकारिणी एवं 43 बूथ की कार्यकारिणी का गठन करके कार्यकारिणी बुक सौंपी

2 मंडल और 12 वार्ड की कार्यकारिणी एवं 43 बूथ की कार्यकारिणी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील पहल—जरूरतमंदों को मिली आर्थिक संबल, पीड़ित परिवारों के चेहरे पर लौटी उम्मीद

मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील पहल—जरूरतमंदों को मिली आर्थिक संबल, पीड़ित परिवारों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की संवेदनशील एवं मानवीय पहल एक…
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – परिश्रम का सम्मान है यह सफलता

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक ललित चंद्राकर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड…