• March 16, 2026

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव भवन दुर्ग में ली बैठक

विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर कांग्रेस ने राजीव भवन दुर्ग में ली बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब मजदूरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार बढ़ती अराजकता, नशाखोरी तथा अवैध अफीम की खेती जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को घेरते हुए जनता की आवाज उठा रही है।
दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। प्रदेश की जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर 17 मार्च को रायपुर में विधानसभा घेराव किया जाएगा, जिसमें दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
बैठक में बताया गया कि दुर्ग (ग्रामीण) जिला अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, अहिवारा विधानसभा एवं धमधा ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कुम्हारी टोल प्लाजा में सुबह 11 बजे के पहले एकत्रित होकर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वही पाटन, जामगांव-आर ब्लॉक के कार्यकर्ता अमलेश्वर की ओर से और दुर्ग शहर के कांग्रेसजन सीधे कार्यक्रम स्थल रायपुर पहुचेंगे ।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, दीपक दुबे, आर एन वर्मा, अलताफ अहमद, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्राकर, राजेश यादव, संजय कोहले, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज,श्रीकांत वर्मा, मनहरण यादव, प्रमोद राजपूत, आनंद ताम्रकर, संतोष बाफना, उमेश साहू, कौशल किशोर , अजय शर्मा , कमलेश साहू, देव श्री साहू, मनीष बघेल , राजकुमार नारायणी, राजकुमार पाली , संजय बत्रा , राहुल शर्मा , प्रेमलता साहू , मोहित वाल्दे, सुमित घोष, खुर्शीद अहमद , विजेंद्र भारद्वाज, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, गौरव उमरे , आयुष शर्मा, वरुण , जमना साहू , बृजलाल पटेल , गणेश सोनी, चिराग , पोषण साहू, निकिता मिलिंद सहित जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं दुर्ग शहर के सभी पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया

न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय दुर्ग में वर्ष 2026 की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में छत्तीसगढ में 71 लाख…
भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने स्वयं के खर्चे से बांटे कोटना व सकुरा,युवाओं का यह कार्य प्रेरणा दाई–दिनेश देवांगन

भीषण गर्मी में जीव दया की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भीषण गर्मी के दौर में बेजुबान गौ माताओं को चारा पानी व चिड़ियों…
भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर – अरुण वोरा

भाजपा के बड़े-बड़े दावे ढाक के तीन पात, कल दुर्ग से हज़ारों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा…